सिंधु घाटी सभ्यता/हड़प्पा सभ्यता के सभी महत्वपूर्ण प्रशन
दोस्तो सिंधु घाटी सभ्यता से हमेशा हर एग्जाम में प्रशन आते हैं, चाहे वे कोई SSC का एग्जाम हो या UPSC का या रेलवे का एग्जाम हो। तो दोस्तो आज हम आप लोगो के लिए ऐसे सभी महत्वपूर्ण और उपयोगी प्रशन लेकर आए हैं जो आपको किसी भी एग्जाम को पास करने में आपकी मदद करेंगे। हमने पुराने वर्षों के सभी प्रशन तथा ऐसे सभी प्रशन यहां रखे हैं जिनकी एग्जाम में आने की संभावना ज्यादा होती है। दोस्तो हमने बहुत ही आसान और सरल भाषा का प्रयोग करके ये प्रशन तैयार किए हैं, ताकि आप लोगों की समझ में और भी बेहतर तरीके से आ सकें। तो दोस्तो इन प्रशानो को ध्यानपूर्वक पढ़ें और याद करने की कोशिश करें। यहां हमने 50 महत्वपूर्ण प्रशन दिए हैं -
Q.1 हड़प्पा सभ्यता का समय काल कब से कब तक माना जाता है?
उत्तर - 2350 ई.पू. से 1750 ई.पू. तक
Q.2 हड़प्पा सभ्यता का पता कब और किसने लगाया?
उत्तर - 19 वीं सदी में अंग्रेजो ने
Q.3 हड़प्पा स्थल की खुदाई कब और किसने की?
उत्तर - सन 1921 में दयाराम साहनी ने
Q.4 हड़प्पा सभ्यता का क्षेत्र कितने किलोमीटर में फैला है?
उत्तर - 12,99,660 वर्ग किलोमीटर
Q.5 सिंधु सभ्यता शब्द का प्रयोग करने वाले पहले विद्वान कौन थे?
उत्तर - जॉन मार्शल
Q.6 हड़प्पा सभ्यता का संबंध किस युग से था ?
उत्तर - कांस्य युग
Q.7 सिंधु घाटी सभ्यता के लोग किसकी पूजा करते थे ?
उत्तर - पशुपति की
Q.8 सिंधु घाटी सभ्यता के लोग किस वृक्ष की पूजा करते थे ?
उत्तर - पीपल के वृक्ष की
Q.9 पाषाण युग से हड़प्पा संस्कृति के सांस्कृतिक प्रमाण कहां से मिले ?
उत्तर - मेहरगढ़ से
Q.10 कौन सी साइट सिंध के गार्डन के रूप में जानी जाती है ?
उत्तर - मोहनजोदड़ो
Q.11 आदमी के साथ कुत्ते का कंकाल कहां पाया गया ?
उत्तर - बुर्जहोम
Q.12 सिंधु घाटी सभ्यता में ग्रेट बाथ किस स्थान पर पाया गया था ?
उत्तर - मोहनजोदड़ो
Q.13 चावल की खेती के सबसे पुराने प्रमाण कहां मिले ?
उत्तर - कॉल्डिहवा में
Q.14 पंजाब में कौन सा सिंधु घाटी स्थल है ?
उत्तर - हड़प्पा
Q.15 सिंधु घाटी के लोगों की लिपि कौन सी थी ?
उत्तर - चित्रात्मक लिपि
Q.16 सिंधु घाटी सभ्यता में ग्रेट ग्रेनरी किस स्थान पर पाई गई ?
उत्तर - मोहनजोदड़ो में
Q. 17 सिंधु घाटी सभ्यता में कौन सा बंदरगाह था ?
उत्तर - लोथल
Q.18 सिंधु घाटी सभ्यता की प्रसिद्ध बैल की मुहरें कहां से मिली ?
उत्तर - मोहनजोदड़ो
Q.19 शतरंज के समान खेल का प्रमाण सिंधु घाटी सभ्यता में किस स्थान पर पाया गया ?
उत्तर - लोथल
Q.20 मोहनजो दारो शब्द का अर्थ क्या होता है ?
उत्तर - मृतकों का टीला
Q.21 सिंधु घाटी सभ्यता में घर बनाने के लिए किसका इस्तेमाल किया जाता था ?
उत्तर - ईंटों का
Q.22 हड़प्पा की किन जगहों से स्याही का पता चलता है ?
उत्तर - चन्हूदड़ो
Q.23 सिंधु घाटी सभ्यता के कौन से दो प्रसिद्ध शहर घग्गर नहीं के किनारे बसे हुए थे ?
उत्तर - कालीबंगन और बनवाली
Q.24 सिंधु घाटी सभ्यता का कौन सा स्थल दुनिया का सबसे पुराना " हल का मैदान क्षेत्र" माना जाता है?
उत्तर - कालीबंगन
Q.25 सिंधु घाटी सभ्यता को और किन नामो से जाना जाता है ?
उत्तर - हड़प्पा सभ्यता और सिंधु सरस्वती सभ्यता
Q.26 सिंधु घाटी सभ्यता में घोड़े के अवशेष कहां मिले हैं ?
उतर - सुरकोटड़ा
Q.27 सिंधु घाटी स्थल कालीबंगन किस प्रदेश में है ?
उत्तर - राजस्थान में
Q.28 हड़प्पा काल की मुद्राओं को बनाने में मुख्य रूप से किस पदार्थ का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर - सेलखड़ी
Q.29 सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था ?
उत्तर - व्यापार
Q.30 सिंधु घाटी सभ्यता के लोग मुख्यत क्या थे ?
उत्तर - शहरी
Q.31 हड़प्पा निवासी मुख्यत किस फसल का उत्पादन करते थे ?
उत्तर - कपास
Q.32 यह किस स्थान से पता चलता है कि सिंधु घाटी सभ्यता के लोग नाप तौल से परिचित थे ?
उत्तर - लोथल
Q.33 हड़प्पा कालीन समाज किन वर्गो में विभक्त था?
उत्तर - विद्वान, योद्धा, व्यापारी और श्रमिक
Q.34 सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे उपयुक्त नाम क्या है ?
उत्तर - हड़प्पा सभ्यता
Q. 35 हड़प्पा सभ्यता के लोगों की सामाजिक पद्धति क्या थी ?
उत्तर - उचित समतावादी
Q.36 सिंधु घाटी सभ्यता के सम्पूर्ण क्षेत्र का आकार किस प्रकार का था ?
उत्तर - त्रिभुजाकार
Q.37 हड़प्पा सभ्यता में हल से जोते खेतों का साक्ष्य कहां से मिलता है ?
उत्तर - कालीबंगा
Q.38 मोहनजोदड़ो कहां स्थित है ?
उत्तर - सिंध में
Q.39 सिंधु घाटी सभ्यता में वृहत स्नानागार कहां पाया गया ?
उत्तर - मोहनजोदड़ो में
Q.40 कौन सा हड़प्पा कालीन स्थल गुजरात में था ?
उत्तर - लोथल
Q.41 हड़प्पा सभ्यता का सबसे प्रचलित नाम क्या है?
उत्तर - सिंधु घाटी की सभ्यता
Q.42 सैंधव स्थलों से प्राप्त (उत्खनन) मोहरों पर मुखतः किस जानवर का उत्कीर्ण हुआ है ?
उत्तर - बैल
Q.43 सिंधु घाटी सभ्यता मुख्य रूप से किस कारण के लिए जानी जाती है ?
उत्तर - अपने नगर नियोजन के लिए
Q.44 सिंधु घाटी सभ्यता का कौन सा स्थान भारत में स्थित है ?
उत्तर - लोथल
Q.45 भारत में खोजा गया सबसे पुराना शहर कौन सा था ?
उत्तर - हड़प्पा
Q. 46 भारत में चांदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य कहां से मिलते हैं ?
उत्तर - हड़प्पा संस्कृति में
Q.47 मांडा किस नदी के किनारे था ?
उत्तर - चेबाव
Q.48 हड़प्पा कालीन स्थल रोपड़/ पंजाब किस नदी के किनारे था ?
उत्तर - सतलज
Q.49 हड़प्पा में एक उन्नत जल प्रबंधन प्रणाली का पता किस स्थान से पता चलता है ?
उत्तर - धौलावीरा में
Q.50 हड़प्पा में मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग किया जाता था ?
उत्तर - लाल
तो दोस्तो आशा करता हूं कि आपको ये प्रशन काफी जानकारी पूर्ण और उपयोगी लगे होंगें,,,
Thank you 🙏
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें