सोमवार, 25 अक्तूबर 2021

तुगलक वंश नोट्स और महत्वपूर्ण प्रशन

मध्यकालीन भारत का इतिहास (दिल्ली सल्तनत)

हम यह पहले ही पढ़ चुके हैं कि 1206 ई. में एक तुर्क शासक कुतुबुद्दीन ऐबक ने दिल्ली सल्तनत की स्थापना। और गुलाम वंश का उदय हुआ। और फिर उसके बाद 1290 ई. में गुलाम वंश के अंतिम शासक कैमुर्स को मारकर जलालुद्दीन फिरोज खिलजी ने खिलजी वंश की शुरुआत की। खिलजी वंश का अंतिम शासक कुतुबुद्दीन मुबारक शाह खिलजी था, जिसे 1320 ईसवी में गयासुद्दीन तुगलक ने मरवा दिया और तुगलक वंश की शुरुआत की। और इस लेख में हम तुगलक वंश के बारे में पढ़ेंगे। 

तुगलक वंश (1320 - 1414 ई.) तक


तुगलक वंश के शासक
  • ग्यासुद्दीन तुगलक शाह      - 1320 - 1325
  • मुहम्मद बिन तुगलक         - 1325- 1351
  • फिरोज तुगलक                - 1351- 1388
  • ग्यासुद्दीन तुगलक द्वितीय   - 1388 - 1389
  • अबू वक्र                          - 1389
  • सीरुद्दीन मुहम्मद शाह        - 1390 - 1394
  • अलाउद्दीन सिकंदर शाह     - 1394
  • नसीरुद्दीन महमूदशाह        - 1394 - 1414


  • तुगलक वंश की शुरुआत गयासुद्दीन तुगलक ने 1320 ई. में खिलजी वंश के अंतिम शासक कुतुबुद्दीन मुबारक शाह खिलजी को मारकर की।

    गयासुद्दीन तुगलक ( 1320 - 1325 ई.) तक

    इसने 1320 ई. में तुगलक वंश की स्थापना की। गयासुद्दीन तुगलक का मूल नाम गाजी बेग तुगलक था। अलाउद्दीन खिलजी के समय में यह दिपालपुर का सूबेदार था। यह ऐसा पहला शासक था जिसने कृषि उत्पादन के लिए नहरों का निर्माण करवाया।
    इसने दिल्ली के निकट तुगलकाबाद नगर की स्थापना की। और 1325 ईसवी में इसकी मृत्यु हो गई।

    मुहम्मद बिन तुगलक (1325 - 1351 ई.) तक

    गयासुद्दीन तुगलक की मृत्यु के बाद 1325 ई. में यह दिल्ली का शासक बना। इसका मूल नाम "जौना खां" था।
    दिल्ली के सुलतानों में यह एक ऐसा पहला शासक था जिसने योग्यता के आधार पर पद दिए।
    इसने अपनी राजधानी दिल्ली से दौलताबाद (देवगिरी)  स्थानांतरित की।
    मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में हरिहर और बुक्का नाम के दो भाइयों ने 1336 ई. में एक स्वतंत्र राज्य "विजयनगर" की स्थापना की।
    इसी के काल में बहमन शाह ने 1347 ईसवी में बहमनी राज्य की स्थापना की।
    प्रसिद्ध मोरक्को यात्री इब्नबतूता भारत में मोहम्मद तुगलक के शासनकाल में आया था। तथा उसने अपनी पुस्तक "रेहला" में तुगलक के समय की घटनाओं का वर्णन किया है।
    इसने सांकेतिक मुद्रा भी चलाई।
    यह सल्तनत कालीन शासकों में सबसे अधिक शिक्षित एवं विद्वान था। लेकिन अधिक स्वप्नशील एवं लालशा होने के कारण इसे सनकी एवं पागल भी कहा गया है। 
    यह हिन्दू त्यौहारों को भी मनाता था। तथा 1351 ई. में थट्टा नामक स्थान पर इसकी मृत्यु हो गई।

    फिरोजशाह तुगलक ( 1351 - 1388 ई.) तक

    1351 ई. में यह मोहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु के बाद फिरोजशाह तुगलक दिल्ली का शासक बना।
    यह सैनिक तथा कर्मचारियों को नकद वेतन के बदले वेतन के रूप में भूमि देता था।
    इसने फतेहाबाद, जौनपुर, फिरोजशाह कोटला, हिसार तथा फिरोजपुर जैसे नगरों की स्थापना की।
    इसने "फुतुहत ए फिरोजशाही" नामक आत्मकथा की रचना की।
    इसने ही सर्वप्रथम ब्राह्मणों पर जजिया कर लगाया था।
    इसके पास लगभग 1 लाख 80 हजार गुलाम थे।

    तुगलक वंश का अंतिम शासक नसीरुद्दीन महमूद तुगलक था।
    और इसके बाद दिल्ली में सैयद वंश की शुरुआत हुई। जिसे हम अगले लेख में पढ़ेंगे।

    तुगलक वंश : महत्वपूर्ण प्रशन उत्तर


    Q.1 खिलजी वंश के बाद दिल्ली सल्तनत में कौन से वंश का           उदय हुआ - तुगलक वंश

    Q.2 तुगलक वंश का संस्थापक कौन था - गयासुद्दीन तुगलक

    Q.3 भारत में प्रतीक मुद्रा शुरू करने वाला पहला शासक कौन          था - मोहम्मद बिन तुगलक

    Q.4 "दीवान ए खैरात" नामक विभाग की स्थापना किसने की -           फिरोज शाह तुगलक 

    Q.5 मोरक्को यात्री इब्नबतूता किसके शासनकाल में भारत             आया था - मोहम्मद बिन तुगलक

    Q.6 दिल्ली के निकट तुगलकाबाद नगर का निर्माण किसने               करवाया - गयासुद्दीन तुगलक

    Q.7 किस शासक ने सिंचाई के लिए कुएं और नहरों का                   निर्माण करवाया - गयासुद्दीन तुगलक 

    Q.8 किस मध्यकालीन संसद को सनकी, स्वपनसीन तथा               पागल कहा जाता था - मोहम्मद बिन तुगलक

    Q.9 किस शासक के शासनकाल में विजयनगर और बहमनी           राज्यों की स्थापना हुई - मोहम्मद बिन तुगलक

    Q.10 किस शासक ने अपनी राजधानी दिल्ली से देवगिरी                   स्थापित की - मोहम्मद बिन तुगलक

    Q.11 किस शासक ने पहली बार ब्राह्मणों पर जजिया कर                 लगाया - फिरोजशाह तुगलक

    Q.12 फतूहात ए फिरोजशाही किसकी आत्मकथा है -                      फिरोजशाह तुगलक

    Q.13 किस सल्तनत कालीन शासक ने महान सम्राट अशोक             के दो स्तंभों को दिल्ली में लाकर स्थापित किया -                          फिरोजशाह तुगलक

    Q.14 किस सल्तनत कालीन शासक ने  कांसे एवं तांबे के               सिक्के चलाए - मोहम्मद बिन तुगलक

    Q.15 दिल्ली में निर्मित कोटला फिरोजशाह दुर्ग का निर्माण               किसने करवाया - फिरोजशाह तुगलक

    Q.16 चांदी और तांबे की मिश्रित धातु से निर्मित सिक्के                    किसने चलाए - फिरोजशाह तुगलक

    Q.17 तुगलक वंश का अंतिम शासक कौन था - नसरुद्दीन                  महमूद तुगलक

    Q.18 तुगलक वंश के बाद दिल्ली सल्तनत में किस वंश का                उदय हुआ - सैयद वंश


    दिल्ली सल्तनत की शुरुआत और गुलाम वंश का उदय

    खिलजी वंश: नोट्स

    आशा करता हूं दोस्तो नोट्स आपको पसंद आए होंगे। अगर  आपको किसी नोट्स को समझने में कोई भी समस्या है तो आप कॉमेंट करके हमें पूछ सकते हैं। हमारा उद्देश्य आपके ज्ञान को बढ़ाना, और आप लोगों तक जनरल नॉलेज के बेहतर से बेहतर नोट्स पहुंचना है। ताकि आप आगामी परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास हो सकें।

    नोट्स पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद🙏


    कोई टिप्पणी नहीं:

    एक टिप्पणी भेजें

    General knowledge Questions MCQ In Hindi 2022 For SSC, Railway, Group D, Police

    GK MCQ In Hindi General Knowledge In Hindi General Knowledge MCQ In Hindi सभी कॉम्पटेटिव एग्जाम के लिए जनरल नॉलेज के महत्वपूर्ण प्रशनोत्तर। ...