सोमवार, 25 अक्तूबर 2021

सैयद वंश (दिल्ली सल्तनत) नोट्स और महत्वपूर्ण प्रशन

मध्यकालीन भारत : दिल्ली सल्तनत 

सैयद वंश (1414 - 1451 ई.) तक 

हम यह पहले ही पढ़ चुके हैं कि 1206 ई. में एक तुर्क शासक कुतुबुद्दीन ऐबक ने दिल्ली सल्तनत की स्थापना। और गुलाम वंश का उदय हुआ। और फिर उसके बाद 1290 ई. में गुलाम वंश के अंतिम शासक कैमुर्स को मारकर जलालुद्दीन फिरोज खिलजी ने खिलजी वंश की शुरुआत की। खिलजी वंश का अंतिम शासक कुतुबुद्दीन मुबारक शाह खिलजी था, जिसे 1320 ईसवी में गयासुद्दीन तुगलक ने मरवा दिया और तुगलक वंश की शुरुआत की। तथा तुगलक वंश का अंतिम शासक नसीरुद्दीन महमूद तुगलक था। इसके बाद खिज्र खां ने 1414 ई. में दिल्ली में सैयद वंश की स्थापना कर दी। और इस लेख में हम सैयद वंश के महत्वपूर्ण नोट्स पढ़ेंगे।


खिज्र खां (1414 - 1421 ई.) तक

इसने 1414 ई. में सैयद वंश की स्थापना की। इसने सुल्तान की उपाधि ना लेकर "रैयत ए आला" की उपाधि धारण की।
इसने अपने सिक्के नहीं बनवाए।
पूरे सल्तनत काल में सैयद वंश एकमात्र ऐसा वंश था जो कि "शिया समुदाय" से था।

मुबारक शाह ( 1421 - 1434 ई.) तक

इसने "शाह" की उपाधि धारण की। 
इसने यमुना नदी के किनारे " मुबारकाबाद" नामक शहर की स्थापना की।
1434 ई. में इसकी मृत्यु के बाद मुहम्मद शाह शासक बना।
तथा सैयद वंश का अंतिम शासक "अलाउद्दीन आलम शाह" था। इसके बाद दिल्ली में बहलोल लोदी ने लोदी वंश की शुरुआत कर दी, जो कि सल्तनत काल का आखिरी वंश था। इसके बारे में हम अगले लेख में पढ़ेंगे।

सैयद वंश के महत्वपूर्ण प्रशन उत्तर

 Q.1 तुगलक वंश के बाद दिल्ली में कौन सा वंश आया -                  सैयद वंश

Q.2 सैयद वंश की स्थापना किसने की - खिज्र खां

Q.3 खिज्र खां ने कौन सी उपाधि धारण की - रैयत ए आला

Q.4 दिल्ली सल्तनत काल में शासन करने वाला कौन सा                  एकमात्र वंश शिया समुदाय से था - सैयद वंश

Q.5 मुबारकाबाद शहर की स्थापना किसने की - मुबारक शाह

Q.6 सैयद वंश का अंतिम शासक कौन था - अलाउद्दीन आलमशाह

Q.7 सैयद वंश के बाद दिल्ली सल्तनत में किस वंश का उदय           हुआ - लोदी वंश


दिल्ली सल्तनत की शुरुआत और गुलाम वंश का उदय


खिलजी वंश: नोट्स


 तुगलक वंश: नोट्स और प्रशन



आशा करता हूं दोस्तो नोट्स आपको पसंद आए होंगे। अगर  आपको किसी नोट्स को समझने में कोई भी समस्या है तो आप कॉमेंट करके हमें पूछ सकते हैं। हमारा उद्देश्य आपके ज्ञान को बढ़ाना, और आप लोगों तक जनरल नॉलेज के बेहतर से बेहतर नोट्स पहुंचना है। ताकि आप आगामी परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास हो सकें।

नोट्स पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

General knowledge Questions MCQ In Hindi 2022 For SSC, Railway, Group D, Police

GK MCQ In Hindi General Knowledge In Hindi General Knowledge MCQ In Hindi सभी कॉम्पटेटिव एग्जाम के लिए जनरल नॉलेज के महत्वपूर्ण प्रशनोत्तर। ...