बुधवार, 27 अक्तूबर 2021

लोदी वंश: Notes And Question For All Competitive Exams

मध्यकालीन भारत का इतिहास

दिल्ली सल्तनत काल

लोदी वंश (1451 - 1526 ई.) तक

दिल्ली सल्तनत में कुल पांच वंशो ने शासन किया। जिनके नाम क्रमशः नीचे दिए हुए हैं। दिल्ली सल्तनत काल का उदय कुतुबुद्दीन ऐबक ने किया था, जो कि गुलाम वंश का पहला संस्थापक था।

 गुलाम वंश    (1206 - 1290 ई.)

 खिलजी वंश (1290 - 1320 ई.)

 तुगलक वंश  (1320 - 1414 ई.)

 सैयद वंश     (1414 - 1451 ई.)

 लोदी वंश     (1451 - 1526 ई.)

दिल्ली सल्तनत का सबसे आखिरी वंश था लोदी वंश। जिसकी स्थापना 1451 ई. में बहलोल लोदी ने की थी।

बहलोल लोदी (1451 - 1489 ई.) तक

इसने 1451 ई. में दिल्ली सल्तनत के आखिरी वंश लोदी वंश की स्थापना की। दिल्ली का शासक बनने के बाद इसने गाजी की उपाधि धारण की। इसने बहलोली नामक सिक्का चलाया। यह अपने सरदारों को मसनद ए अली कहकर पुकारता था।

सिकंदर लोदी ( 1489 - 1517 ई.) तक

यह 1489 ई. में दिल्ली का सुल्तान बना। यह स्वर्णकार हिन्दू माता जयबंद का पुत्र था।
1494 ई. में सिकंदर शाह और हुसैन शाह शर्की के बीच बनारस का युद्ध हुआ।
1504 ई. में इसने आगरा शहर बसाया। और इसी को अपनी राजधानी भी बनाया।
इसने मुहर्रम में ताजिया निकालने पर रोक लगा दी थी।
यह गुलरुखी उपनाम से अपनी कविताएं लिखता था 
इसके शासनकाल में संगीत कला के सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ " लज्जत ए सिकंदर शाही" की रचना हुई।
प्रसिद्ध संत कबीर दास सिकंदर लोदी के समकालीन थे।
गले की बीमारी के कारण 21 नवंबर 1517 ईस्वी को इसकी मृत्यु हो गई।

इब्राहीम लोदी (1517 - 1526 ई.) तक

यह लोदी वंश और दिल्ली सल्तनत का आखिरी शासक था। यह 1517 ई. में सिकंदर लोदी की मृत्यु के बाद दिल्ली का शासक बना।
इसने आगरा में अपना राज्याभिषेक किया और इब्राहिम शाह की पदवी धारण की।
इसने मानसिंह के पुत्र विक्रमजीत को पराजित करके ग्वालियर को भी दिल्ली सल्तनत में मिला लिया।
1517 ई. में इब्राहिम लोदी और राणा सांगा के बीच युद्ध हुआ। जिसने राणा सांगा की जीत हुई, लेकिन घतौली के युद्ध में सांगा की हार हुई।

21 अप्रैल 1526 ई. को इब्राहिम लोदी और बाबर के बीच पानीपत का प्रथम ऐतिहासिक युद्ध हुआ।  जिसमें बाबर की जीत हुई और इब्राहिम लोदी मारा गया। और इसी के साथ दिल्ली सल्तनत का खात्मा हो गया। और 1526 ई. में ही दिल्ली में मुगल वंश की शुरुआत हो गई

इब्राहिम लोदी दिल्ली सल्तनत का एकमात्र ऐसा शासक था जो युद्ध में लड़ते हुए मारा गया।

दिल्ली सल्तनत के साथ ही दो नए साम्राज्य और उभरे, जो कि विजयनगर साम्राज्य और बहमनी साम्राज्य के नाम से प्रसिद्ध हुए। इनके बारे में हम अगले नोट्स में पढ़ेंगे।।

लोदी वंश के महत्वपूर्ण प्रशन उत्तर

 Q.1 लोदी वंश का संस्थापक कौन था - बहलोल लोदी

Q.2 दिल्ली सल्तनत काल का अंतिम वंश कौन सा था - लोदी          वंश

Q.3 आगरा शहर की स्थापना कब और किसने की - 1504 ई.          में सिकंदर लोदी ने

Q.4 सिकंदर लोदी किस नाम से अपनी कविताएं लिखता था -          गुलरुखी

Q.5 सिकंदर लोदी ने अपनी राजधानी किस शहर को बनाया -          आगरा को

Q.6 संगीत कला के सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ "लज्जत ए सिकंदरशाही" की          रचना किसके काल में हुई - सिकंदर लोदी

Q.7 प्रसिद्ध संत कबीर दास किसके समकालीन थे - सिकंदर            लोदी 

Q.8 दिल्ली सल्तनत का अंतिम शासक कौन था - इब्राहिम               लोदी

Q.9 दिल्ली सल्तनत काल में युद्ध में पराजित होने वाला कौन            सा शासक था - इब्राहिम लोदी

Q.10 पानीपत का पहला युद्ध किसके बीच हुआ था - बाबर               और इब्राहिम लोदी


सैयद वंश


हमारे नोट्स पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद 🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

General knowledge Questions MCQ In Hindi 2022 For SSC, Railway, Group D, Police

GK MCQ In Hindi General Knowledge In Hindi General Knowledge MCQ In Hindi सभी कॉम्पटेटिव एग्जाम के लिए जनरल नॉलेज के महत्वपूर्ण प्रशनोत्तर। ...